Chat with Astrology
जाने कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले व्यक्ति
January 29, 2025

जाने कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले व्यक्ति

मूलांक 3 वाले लोग बहुत महत्वाकांक्षी हैं और हर क्षेत्र में सफल होते हैं

  •  मूलांक 3 वाले लोग स्वाभिमानी हैं। इस मूलांक के लोगों को किसी के सामने झुकना अच्छा नहीं लगता। इस मूलांक के लोग न तो किसी का एहसान लेते हैं और न ही किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद करते हैं।
  • मूलांक 3 वाले कैसे होते हैं ज्योतिष में हर अंक का अलग महत्व है। ज्योतिषीय मूलांक अंकों का आधार है। मूलांक 0 से 9 तक होते हैं। गणितशास्त्र में हर अंक की विशिष्टता है। जिन लोगों का जन्म मार्च 3, 12, 21 या 30 को हुआ है, उनका जन्मांक
  1. महत्वाकांक्षी होते हैं मूलांक 3 वाले लोग                 
    मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति सभी ग्रहों के स्वामी माने जाते हैं। मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इस मूलांक के लोग किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी का एहसान लेते हैं। इस मूलांक के लोग साहसी, वीर, शक्तिशाली, संघर्षशील और कभी हार न मानने वाले होते हैं। यह लोग अति महत्वाकांक्षी होने के साथ ही विचारक भी होते हैं।
  2. पढ़ने लिखने में होते हैं होशियार मूलांक 3 वाले बड़े अध्ययनशील होते हैं और पढ़ने लिखने में बहुत ही होशियार होते हैं। इन लोगों की विज्ञान और साहित्य में बहुत रुचि होती है। ये लोग न सिर्फ शिक्षा में अव्वल होते हैं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी सफलता हासिल करते हैं।
  3. कैसी होती है इनकी आर्थिक स्थिति ?
    मूलांक 3 के लोग की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती। उनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कई बार उन्हें घर से ही पैसा मांगना पड़ता है। लेकिन उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  4. कैसा रहता है वैवाहिक जीवन ?                  
    मूलांक 3 के जातकों के मित्र तो बहुत होते हैं जिन पर वह जल्द ही भरोसा कर लेते हैं। इस वजह से यह धोखा खाते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो इनका प्रेमसंबंध स्थायी नहीं रहता लेकिन इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

धार्मिक कार्यों में रहती है रुचि                         
मूलांक 3 के जातकों को धार्मिक कार्यों में बहुत अधिक रुचि होती है। इस मूलांक के लोग प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी या धार्मिक नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 3 के जातक अपने कार्य में हमेशा निपुण होते हैं।

MORE…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *