Chat with Astrology
January 23, 2025

आज का वृश्चिक राशिफल जनवरी 2025

वृश्चिक| Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
गुरूवार, 23 जनवरी 2025

चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- संतान को लेकर चल रही चिंता आज खत्म हो सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका उचित योगदान रहेगा।
नेगेटिव- लेनदेन में थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑफर मिलेंगे। अपने काम्पिटीटर की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। पार्टनरशिप का प्लान है, तो उस पर काम करने का समय है। अपने कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बना रहेगा।
लव- पारिवारिक और व्यवसायिक दिनचर्या में तालमेल बना रहेगा। आपसी संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में अच्छे बदलाव होंगे।
स्वास्थ्य- इन्फेक्शन या एलर्जी से आपको दिक्कत हो सकती है। स्त्री वर्ग अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

आज कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। दिल टूटने की भावनाएं फिर से उभर सकती हैं। दर्द से सीखने और खुद को आगे बढ़ाने का दिन है। किसी रिश्ते या स्थिति में असहमति हो सकती है, लेकिन इससे सीख लेकर आप अपनी स्थिति मजबूत बना सकते हैं। यह वक्त खुद को समझने और अपनी भावनाओं को सही दिशा में चैनेलाइज करने का है।

करियर: कार्यक्षेत्र में अप्रिय स्थिति बन सकती है। किसी सहयोगी से मतभेद या काम में कमी महसूस हो सकती है। धैर्य रखें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। यह समय संकोच से बचकर अपने काम में सुधार लाने का है। एक नए दृष्टिकोण से चीजों को देखने की कोशिश करें।
प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक गैप हो सकता है। गलतफहमी के कारण परेशान हो सकते हैं। दिल दुख सकता है। यह समय दर्द को समझने और उसे छोड़ने का है। अपने साथी से खुलकर बात करें। दिल की बात साझा करें। सिंगल लोग पुराने रिश्ते के घाव से उबरने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए दिनचर्या में शांति और संतुलन रखें।

 

लकी कलर – लकी रंग: लाल
लकी नंबर – लकी नंबर: 9

 

MORE…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *