Chat with Astrology
January 23, 2025

आज का कन्या राशिफल जनवरी 2025

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
जनवरी 2025

                     

चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आपका कोई काम पूरा हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। इनकम का कोई नया सोर्स बनने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन के कामों में खुशनुमा शाम बीतेगी।
नेगेटिव- बिना अनुभव के कोई नया काम न करें। मुश्किल या अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी होगा। किसी घनिष्ठ इंसान से संबंधित अनहोनी होने से मन में उदासी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। नए बिजनेस संबंधित जानकारियां हासिल करनी जरूरी है। दूर स्थान से ऑर्डर हासिल करने के लिए भी एक्स्ट्रा कोशिश करने की जरूरत है। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें।
लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द से परेशानी हो सकती है। एक्सरसाइज, योगा करना इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य और समझदारी से काम लेने का समय है। मदद मांगने से न झिझकें। आपके आसपास कोई है जो आपका सहयोग करने को तैयार है। आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि कठिन समय हमेशा के लिए नहीं होता।

करियर: कार्यस्थल पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई प्रोजेक्ट उम्मीद के मुताबिक न चल रहा हो, तो धैर्य रखें। खर्चों को नियंत्रित करें और अपने से बड़े लोगों से सलाह लें। सहयोगियों से समर्थन लेना आपकी स्थिति को सुधार सकता है।
प्रेम: रिश्तों में ठहराव हो सकता है। किसी विवाद को हल करने की आवश्यकता है। साथी से खुलकर बात करें और उनके साथ समय बिताएं। सिंगल लोग फिलहाल रिश्तों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। ठंड या वायरल से बचने के लिए अपना ध्यान रखें। मानसिक तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। नियमित आराम और संतुलित आहार आपकी स्थिति को बेहतर बनाएगा।

 

लकी कलर – लकी रंग: ग्रे
लकी नंबर – लकी नंबर: 7

MORE…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *